यूक्रेनी नागरिक संभालेंगे युद्ध का मोर्चा

डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 10वां दिन है। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। आज सुबह से कीव में हमले के सायरन की आवाजें आ रही हैं। आम नागरिकों ने हमले से बचने के लिए बंकर का सहारा ले लिया है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि रूस से आर-पार की जंग के लिए यूक्रेनी विदेश से लौट रहे हैं। इनकी संख्या 66 हजार से ज्यादा हो सकती है। रूस और यूक्रेन…

Read More

रूस ने न्यूक्लियर पावर प्लांट पर किया हमला: दुनिया हिली

डेस्क। रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करके बताया कि रूस की सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह फटता है तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होगी।प्लांट के पास स्थित शहर एनरगोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि स्थानीय बलों और रूसी सैनिकों के…

Read More

रूस-यूक्रेन युद्ध: सरकार के साथ खड़ी हुई कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में मतदान से दूर रहने के केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कहा जा रहा है कि विदेश मामलों पर संसद की एक सलाहकार समिति की विदेश मंत्रालय में हुई बैठक के समय विपक्ष ने मोदी सरकार का समर्थन किया। यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संसदीय समिति को जानकारी दी। उन्होंने निकासी प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित किया।…

Read More

यूक्रेन में भारतीय बंधक : रूस के दावे को किया खारिज

डेस्क। यूक्रेन में भारतीयों को बंधक बनाकर मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के रूस के दावे पर भारत ने भी सवाल उठा दिए हैं। रूस ने बुधवार को यूक्रेन के अधिकारियों पर खारकीव में भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। रूस का कहना था कि यूक्रेन के अधिकारी भारतीयों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि भारत ने रूस के इन दावों को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें खारकीव में किसी भी…

Read More

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत: भारत से मदद की गुहार

डेस्क। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है।बताया गया है कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किसकी ओर से किए गए हमले में नवीन की मौत हुई है।…

Read More