नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने बड़ी राजनीतिक रैलियां करने पर पहले से लागू प्रतिबंध को 31 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया है। संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। चुनाव आयोग ने कहा कि 31 जनवरी 2022 तक रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली और जुलूस की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन के…
Read MoreCategory: बड़ी खबरें
मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग: 7 की मौत
मुंबई। तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास शनिवार को 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती…
Read Moreइंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा
नई दिल्ली। अमर जवान ज्योति को लेकर जारी विवाद के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पीएम ने ट्वीट कर कहा, ”ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।…
Read Moreपीएम मोदी बोले: राष्ट्र की प्रगति में हमारी प्रगति है
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारे व राष्ट्र के सपने अलग-अलग नहीं हैं और राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह हर दौर में अपना मूल स्वभाव बनाए रखता है।प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्म कुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम के राष्ट्रीय उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे और राष्ट्र के सपने अलग-अलग नहीं हैं। हमारी निजी…
Read Moreमुलायम को झटका: बहू अपर्णा ने पकड़ा बीजेपी का साथ
नयी दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार की बहू को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी…
Read More