राशन कार्ड धारकों से वसूली के विरोध में कांग्रेस का पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। राशन पाने वाले आम आदमी से अपात्रों के नाम पर वसूली के लिए भाजपा आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी किए तानशाही शासनादेश के खिलाफ आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया इस दौरान अलग-अलग कई जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रशासन से झड़प भी हुई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर इस तानाशाही के फैसले को निरस्त करने…

Read More

मुरादनगर के विनीत त्यागी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

श्यामल मुखर्जी मुरादनगर। केरला में संपन्न हुए चतुर्थ नेशनल मास्टर गेम्स में मुरादनगर के मनोटा निवासी कुश्ती में स्वर्ण तथा 200 मीटर तथा 100 मीटर की रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर गाजियाबाद जनपद का तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। मास्टर गेम्स एसोसिएशन केरला द्वारा 18 से 22 मई तक चौथे नेशनल मास्टर गेम्स आयोजित किए गए थे। एक इस आयोजन में भारत के कई राज्यों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। बतौर खिलाड़ी गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले विनीत त्यागी एक सफल खिलाड़ी होने के साथ-साथ…

Read More

रोजबैल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में दिखाई प्रतिभा

श्यामल मुखर्जी गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में स्कूल के सैकडों बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समर कैंप का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने किया। सरदार जोगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत जरूरी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने…

Read More

श्रीलंका में हटाया गया आपातकाल

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और सरकार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दो सप्ताह पहले आपातकाल लागू किया गया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक महीने के अंदर दूसरी बार छह मई की मध्यरात्रि आपातकाल लागू किया था। ‘हिरु न्यूज’ की खबर के अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि से आपातकाल हटा लिया गया है। देश में कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्रीलंका में सरकार समर्थक और…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हे युगदृष्टा और भारत में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना दिया और राष्ट्रीय एकता के लिए जीवन कुर्बान कर दिया। लखनऊ में कालिदास मार्ग और मॉल एवेन्यू चौराहों पर स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आज सुबह भारी संख्या में कांग्रेस जन जुटे। इसके बाद पार्टी मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सभागार में हुई गोष्ठी…

Read More