लखनऊ। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल अचानक पहुंचकर जांच पड़ताल की। आम मरीज की तरह ब्रजेश पाठक अस्पताल में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का हाल जाना। डिप्टी सीएम ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने और मरीजों को पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
Read MoreCategory: राजनीति
राहुल ने अमेठी में भेजी नवरात्रि के लिए पूजन सामग्री
अमेठी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवरात्रि के इस मौके पर देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेज कर अमेठी से अपना प्यार कम न होने का संकेत दिया है। राहुल गांधी 15 वर्ष अमेठी से सांसद रहे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये। इस समय राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। इस साल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में राहुल और उनकी बहन प्रियंका दोनों ने ही पार्टी की कमान संभाली थी। इसके बावजूद अमेठी की चारों…
Read Moreजन्मदिन पर याद किये गये बाबू जगजीवन राम
बाराबंकी। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, दलितो, मजदूरों व गरीबो के वास्तविक मसीहा बाबू जगजीवन राम का जन्म दिन सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती समारोह समिति मोहल्ला कानून गोयान द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चन्द्र कुरील के नेतृत्व में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रमेश चन्द्र कुरील ने कहा कि बाबू जी का जन्म 05 अप्रैल 1908 को बिहार प्रदेश के जिला शाहाबाद के छोटे से गांव चाँदवा में हुआ इनकी माता का नाम वसन्ती देवी व पिता का नाम शोभी राम…
Read Moreसपा ने मनाई महर्षि कश्यप व निषादराज की जयंती
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के पार्टी कार्यालयों में महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सप्तऋषियों में प्रथम महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि उनसे हमें जीवन में आगे बढऩे और लोक कल्याण के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। श्री यादव ने…
Read Moreध्वजारोहण, शोभायात्रा व प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुन कर स्थापना दिवस मनायेगी भाजपा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार 06 अप्रैल को पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर कल 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण (पार्टी का ध्वज) किया जाएगा। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जाएगीं। शोभायात्रा के समापन के समय पार्टी के स्थापना दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रात: 10 बजे सम्बोधित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सभी…
Read More