बुलंदशहर। अनूपशहर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर से बच्चे का मुंडन कराने आए परिवार के 5 लोग स्नान के दौरान गंगा में डूब गए। इनमें तीन महिलाएं थीं। एक महिला का शव बरामद हुआ है। अन्य की तलाश की जा रही है। सोमवार को बवस्टरगंज घाट के सामने अस्थाई घाट पर 41 वर्षीय नीरज पत्नी अजीत सिंह, 18 वर्षीय दीपक पुत्र अजीत निवासी गांव मिठोली, 25 वर्षीय रवि पुत्र हरपाल, 28 वर्षीय कल्पना देवी पत्नी मनोज कुमार, 37 वर्षीय शशि…
Read MoreCategory: राज्यों से
राज ठाकरे जायेंगे अयोध्या: 5 जून को करेंगे दर्शन
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई में राज ठाकरे की तस्वीर के साथ ‘चलो अयोध्या’ को पोस्टर लगा दिए हैं। एमएनएस के कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे हैं कि 5 जून को वे राज ठाकरे के साथ अयोध्या पहुंचें। पोस्टर में हिंदी में बड़ा-बड़ा ‘जय श्री राम’ लिखा गया है। इसमें लिखा गया है, मैं धर्मांध नहीं मैं भी धर्म अभिमानी। बता दें कि एमएनएस चीफ ने रविवार को कहा था कि मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा हैं न कि धार्मिक। उन्होंने इन लाउडस्पीकर को हटवाने…
Read Moreदिल्ली में चलेगी धूल भरी आंधी
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 61 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस…
Read Moreजनता को जन सुराज का मतलब समझाएंगे प्रशांत किशोर
नयी दिल्ली। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने गृह राज्य बिहार में सक्रिय राजनीति में हाथ आजमाने का संकेत देते हुए घोषणा की कि यह लोगों के मुद्दों और “जन सुराज” के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके पास जाने का समय है। हमेशा सक्रिय राजनीति में रुचि रखने वाले, किशोर पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) में शामिल हुए थे, लेकिन संशोधित नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर उनके परस्पर विरोधी विचारों पर कुमार के साथ तीखे मतभेदों के कारण उन्हें निष्कासित…
Read Moreसीएम योगी ने की शाह से मुलाकात
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आदित्यनाथ, मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया। गृहमंत्री के कार्यालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाह से मुलाकात की। ट्वीट में एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें आदित्यनाथ शाह को “भारत को समझने की शर्तें” नामक पुस्तक भेंट…
Read More