नक्सल समस्या को लेकर शाह से मिलेंगे बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नक्सली समस्या, माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस प्रस्तावित बैठक में सीएम भूपेश के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा भी शामिल होंगे। बैठक दोपहर को होगी। जनसंपर्क से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम अपने अपर…

Read More

सीएम पुष्कर के लिए सीट छोड़ेंगे कांग्रेस विधायक हरीश धामी

देहरादून। कांग्रेस से नाराज धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि अगर जनता कहेगी तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हरीश धामी के इस बयान के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से ही उन्हें नीचे दिखाने…

Read More

चारधाम यात्रा: मोबाइल एप से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को एप के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इसके लिए टूरिस्ट केयर नाम का एप बनाया है। जिस पर श्रद्धालु कहीं से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बायोमेट्रिक काउंटरों पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की इस समस्या का हल कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकरी सुरेश सिंह यादव ने…

Read More

मोदी बोले: डब्लूटीओ दे अनुमति तो विश्व में खाद्य आपूर्ति

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई उनकी बातचीत के दौरान उन्होंने प्रस्ताव दिया कि यदि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) अनुमति देता है तो भारत अपने भंडार से खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति दुनिया को कर सकता है। गुजरात के अडलाज में श्री अन्नपूर्णाधाम न्यास के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन और जनसहायक ट्रस्ट के हीरामणि आरोग्यधाम का भूमिपूजन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि (रूस-यूक्रेन) युद्ध के चलते दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य…

Read More

बोले बघेल: 2023 में भी बनेगी सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अच्छी मार्जिन से जीतेगी। प्रदेश सरकार के काम और जिले को घोषणा के बाद मतदाताओं में भारी उत्साह है। भीषण गर्मी में भी लोग वोट देने केंद्रों में पहुंच रहे हैं। दोपहर तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ है और शाम तक 80 फीसदी मतदान होगा ऐसी उम्मीद है। उप चुनाव में जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि 2023 में भी हमारी सरकार बनेगी। सूरजपुर जिले के दौरे पर जाने से पहले सीएम भूपेश ने कहा कि…

Read More