हिमाचल में बोले एके: हमें दीजिए पांच साल

डेस्क। हिमाचल राज्य के मंडी जिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पहाड़ी राज्य के लोगों से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने 30 साल कांग्रेस को दिए हैं, जबकि 17 साल भाजपा को भी मौका देकर देख लिया। अब आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दे दीजिए, हम दिखा देंगे कि वास्तव में विकास क्या होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे…

Read More

अखिलेश का हमला: बीजेपी है लोकतंत्र का सीरियल किलर

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला किया है। सपा अध्यक्ष ने पंचायत और विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताया। उन्होंने महंगाई को लेकर भी निशाना साधा तो बीजेपी की नई टोपी पर चुटकी भी ली है। अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा, ”बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर है। लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं…

Read More

योगी बोले: बीजेपी की यात्रा कौतूहल का विषय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश को सबसे ऊपर रखने वाली ‘एकमात्र पार्टी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। योगी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा से हम सबका जुड़ाव हम सभी से न सिर्फ अपनी राष्ट्रीय निष्ठा, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की परवाह करने का…

Read More

मांस की बिक्री पर बैन को लेकर ओवैसी का सवाल

नई दिल्ली। नवरात्रि उत्सव के दौरान भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा मांस की दुकानों को बंद करने की कार्रवाई को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। दरअसल एसडीएमसी के मेयर मुकेश सूर्यान ने सोमवार को नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर नवरात्रि उत्सव के दौरान उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली मांस की दुकानों को बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर की चि_ी पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया देते…

Read More

विदेश में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा पर योगी का चलेगा डंडा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे फर्जीवाड़े के शिकार लोगों को जल्द न्याय मिले, इसके लिए गंभीरता के साथ तफ्तीश कर आरोपियों को सजा दिलाएं। सीएम योगी ने यह निर्देश मंगलवार को डीआईजी जे रविंद्र गौड़ और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी के गोरखपुर में पहले जनता दर्शन में विदेश…

Read More