नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रामपुर की एक विशेष अदालत में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को कथित ‘‘उत्पीडऩ’’ के आधार पर उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित करने से बुधवार को इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस. ए. नज़ीर और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि खान के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को स्थानांतरित करने के लिए अधिक ठोस कारणों की जरूरत है।
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
नोएडा: डिलीवरी मैन को 1 किमी तक घसीटा, हुई मौत
नोएडा। यूपी के कौशाम्बी के बाद अब नोएडा से भी दिल्ली जैसा कांड दोहराने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां नए साल की 1 तारीख को एक कार सवार ने न केवल टक्कर मार दी बल्कि उसे लेकर तकरीबन एक किलोमीटर तक घसीटा भी। युवक खाने की डिलीवरी पहुँचाने का काम करता था। इस हादसे में घायल युवक की मौत हो गयी है। इस मामले में हालाँकि एफआईआर दर्ज हुई है लेकिन परिजनों ने पुलिस पर विवेषणा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी…
Read Moreदेश में फिर बढऩे लगे कोरोना केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर क्या दबे पांव दस्तक दे रही है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बीते काफी दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं इसके चलते ऐक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। गुरुवार को बीते एक दिन में नए केसों का आंकड़ा 18,819 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ऐक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 1,04,555 हो गई है। ऐसा करीब 4 महीने के बाद हुआ है,…
Read Moreशिवसेना ने देखे कई उतार-चढ़ाव: झेली कई बगावत
मुंबई। महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि शिवसेना के शांत से दिखने वाले नेता उद्धव ठाकरे अपने पुराने सहयोगियों से दूरी बनाकर विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ सरकार बनाने का साहस दिखाएंगे। ठाकरे ने दोनों दलों के समर्थन से न सिर्फ सरकार बनाई बल्कि मुख्यमंत्री भी बने लेकिन ढाई वर्ष बाद उनकी सरकार पर संकट के बादल तब छा गए जब सहयोगियों ने नहीं बल्कि उनकी अपनी पार्टी के विधायकों ने ही बगावत कर दी।…
Read Moreसपा सांसद ने अखिलेश को दी नसीहत
डेस्क। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद बाहरी तो बाहरी, भीतरी लोगों से भी अब अखिलेश यादव को नसीहत सुननी पड़ रही है। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी की सहयोगी पार्टी ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को एक के बाद एक कई नसीहतें दे डाली थी और अब पार्टी के भीतर से भी उन्हें सुनना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुखराम यादव ने भी अखिलेश यादव से कहा है कि वो सबको साथ लेकर चलें।…
Read More