डेस्क। चीन के शंघाई में कोरोना और सरकार की सख्ती के बाद हाहाकार मचा हुआ है। 2.6 करोड़ की आबादी वाला शहर जिसे चीन की वित्तीय राजधानी कहा जाता था, आज वहां लोग दाना पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार की तरफ से लॉकडाउन में ढील देने की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर शंघाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना खाना-पानी और दवा के किस तरह से तड़प रहे हैं। घरों से बाहर…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
शाह की सलाह: अंग्रेजी छोड़ों हिन्दी में करो बात
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अलग अलग राज्यों के लोगों को आपस में अंग्रेजी की जगह हिंदी में बात करनी चाहिए. उनका मानना है कि हिंदी को देश की राष्ट्रीय भाषा बनाने का समय आ गया है.गृह मंत्रालय ने बताया कि अमित शाह ने यह बात संसद की आधिकारिक भाषा समिति की एक बैठक में कही. मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है कि सरकार को चलाने का माध्यम ही आधिकारिक भाषा है, और इससे निश्चित रूप से हिंदी का…
Read Moreअमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद
डेस्क। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार अलर्ट है। खबर है कि जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान अधिकारी सोशल मीडिया को लेकर भी निगरानी रख रहे हैं। खास बात है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दो सालों से रुकी धार्मिक यात्रा 30 जून से दोबारा शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गृहमंत्रालय ने पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से फुलप्रूफ प्लान बनाने के…
Read Moreराहुल बोले: चीन भी रूस की राह पर, भारत पर कर सकता है हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है और उसके कुछ इलाकों पर अपना दावा किया है, वैसा ही भारत के खिलाफ चीन भी कर सकता है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने यह बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘रूस का कहना है कि वह यूक्रेन की संप्रभुता को स्वीकार नहीं करता है। वह यूक्रेन के डोनेत्सक और लुहान्सक क्षेत्रों को उसका हिस्सा ही नहीं मानता है। इसी आधार पर रूस…
Read Moreसीएम मान का आदेश: जनता के साथ अधिकारी करें अच्छा व्यवहार
डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और उपायुक्तों को समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से इन कार्यालयों में पहुंचने वाली आम जनता की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार भी रखना होगा। शुक्रवार को पंजाब सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को जनता की…
Read More