केन्द्र ने 22 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल…

Read More

कर्ज के बोझ से बर्बाद हुआ श्रीलंका

डेस्क। भारत के पड़ोस में बसा श्रीलंका 1948 में अंग्रेजों से ही आजाद हुआ था और बीते करीब डेढ़ दशकों में तेजी से ग्रोथ हासिल कर रहा था। लेकिन आज तेजी से ग्रोथ करती वह लंका में बदहाली की आग में जल रही है। सडक़ों पर उतरकर लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और जरूरी चीजों की किल्लत है। मनमानी कीमतों पर भी जरूरी चीजें नहीं मिल रहीं और सरकार गहरे संकट में दिख रही है। यूं तो श्रीलंका में कई साल से यह संकट चला आ रहा…

Read More

इमरान बोले: पुरानी गलतियों से लेंगे सबक

डेस्क। पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता का माहौल चरम पर है। एक तरफ नेशनल असेंबली भंग करने के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इमरान खान ने अपने समर्थकों से चुनाव की तैयारी करने को कहा है। पीएम इमरान खान ने मंगलवार को अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी को चुनाव की तैयारी करनी है और पुरानी गलतियों से सबक…

Read More

पीएम मोदी की अपील: तालाब खोदने में श्रमदान करें कार्यकर्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तालाब खोदने के लिए ‘श्रम दान’ करें। मंगलवार को अंबेडकर भवन में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अब लगातार…

Read More

सेना प्रमुख नरवणे ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

सिंगापुर। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को सिंगापुर में क्रानजी युद्ध स्मारक का दौरा किया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंगापुर और मलाया को जापानी हमलावरों से बचाने के दौरान जान गंवाने वाले उन पुरुषों और महिलाओं को समर्पित है जो भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, श्रीलंका, मलाया, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के निवासी थे। भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (सार्वजनिक सूचना) ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा के पहले दिन…

Read More