पंजाब में 10 मंत्रियों ने ली शपथ

डेस्क। पंजाब में भगवंत मान के 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी। मान कैबिनेट में पुराने चेहरों के बजाय नए नवेले विधायकों को मौका दिया गया है। इनमें से एक महिला मंत्री भी हैं। चंडीगढ़ में राजभवन में मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह इतो, लाल सिंह कटरौचक, विजय सिंघला, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर, लालजीत सिंह भुल्लर और…

Read More

कर्नाटक में सडक़ हादसा: बस पलटी, 8 की मौत

डेस्क। कर्नाटक के तुमकुर जिले में भीषण सडक़ हादसे की खबर है। यहां पवगाडा जिले में शनिवार को एक यात्रियों से भरी हुई बस पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं। तुमकुर पुलिस ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को ही राज्य के विजयनगर जिले के बनवीकल्लू में एक वाहन पलट गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर हुई इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और…

Read More

पाक आतंकियों पर लगेगा यूएपीए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंक के लिए फंडिंग के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद, हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, यासीन मलिक, शब्बीर शाह, मसरत आलम और अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने आरोप तय करने का आदेश दिया है। इन आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत यह निर्देश दिए गए हैं। इन पर जम्मू और कश्मीर राज्य में आतंकवादी और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वित्त पोषण का आरोप है। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश…

Read More

रूस ने यूक्रेन पर गिराई किंजल मिसाइल

डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आगे बढऩे के साथ-साथ गंभीर होता जा रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के ऊपर किंजल मिसाइल गिराने का दावा किया है। उसका कहना है कि उसने पश्चिमी यूक्रेन में मौजूद हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए यह कदम उठाया है। बताते हैं कि किंजल मिसाइल हीरोशिया पर गिराए गए फैट मैन बम से 33 गुना ज्यादा न्यूक्लियर पेलोड कैरी कर सकती है। जब रूस किंजल मिसाइल का परीक्षण कर रहा था तो इसे एक गेम चेंजर बताया गया था।…

Read More

पीएम मोदी ने चौथे स्तंभ को सराहा: मातृभूमि शताब्दी समारोह

कोझिकोड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी पहलों को बढ़ावा देने में चौथे स्तंभ के योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ मैंने देखा है कि मीडिया का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है। प्रत्येक मीडिया घराने…

Read More