डेस्क। पंजाब में नई राजनीति की शुरुआत के वादे के साथ भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अकेले ही शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में भारी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित भी किया। भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका कर्ज तो मैं जन्मों तक नहीं उतार पाऊंगा। क्रांतिकारी भगत सिंह का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह हमेशा सोचते थे कि देश आजाद तो हो जाएगा, लेकिन किन हाथों…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
देश में खाली पड़े हैं 5 लाख से ज्यादा पुलिस विभाग में पद
नई दिल्ली। देश भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 5.3 लाख पद खाली पड़े हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। राय ने देश भर के पुलिस थानों में खाली पड़े पदों को लेकर इंडिया जननायगा काची के सांसद डॉ. टी.आर.परिवेंद्र के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ये बात कही। गृह राज्य मंत्री राय ने अपने जवाब में कहा कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, पुलिस की स्वीकृत संख्या 26,23,225 है, लेकिन…
Read Moreकेसीआर उठायेंगे छात्रों की पढ़ाई का खर्चा
डेस्क। तेलंगाना की केसीआर सरकार ने बड़ा ऐलान किया कि यूक्रेन से सुरक्षित लौटे प्रदेश के 740 छात्रों की पढ़ाई का खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में लंबी बहस के बाद कहा कि भारतीय छात्र जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए और अब वापस तेलंगाना लौट आए हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा हम उठाएंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन से लौटे 740 छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई का कोर्स पूरा करने…
Read Moreआंध्रा के 11 टीडीपी एमएलए सस्पेंड
अमरावती। आंध्र प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा करने के आरोप में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के 11 विधायकों को मंगलवार को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। व्यवधान से परेशान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेदेपा को आड़े हाथों लेते हुए उसके सदस्यों से ‘सभ्य तरीके से’ व्यवहार करने और सदन के कामकाज को संचालित होने देने को कहा। विपक्ष के सदस्य पश्चिम गोदावरी जिले में 18 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाज़ी कर रहे…
Read Moreसिब्बल पर बरसे कांग्रेसी: आरएसएस की भाषा का आरोप
नयी दिल्ली। कांग्रेस के कई नेताओं ने गांधी परिवार के संदर्भ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर प्रहार करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भाषा बोल रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा है कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘घर की…
Read More