गांधी परिवार कांग्रेस के लिए हुआ एनपीए

नई दिल्ली। चार राज्यों में कांग्रेस की हार ने गांधी-वाड्रा नेतृत्व और पार्टी को ‘नॉन परफॉर्मिंग एसेट’ बना दिया है। चुनाव से पहले इन राज्यों में कांग्रेस के लिए उज्ज्वल संभावनाएं दिख रही थीं, लेकिन पार्टी आलाकमान इसे अपने पक्ष में नहीं भुना पाया। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सक्रिय नजर आईं, उसकी अपेक्षा पार्टी को सफलता नहीं मिली। यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब हो गया। नतीजे पर कांग्रेस के आंतरिक समीकरणों और सक्रिय विपक्षी राजनीति में इसकी संभावनाओं को भी प्रभावित करेंगे।…

Read More

गमगीन माया बोलीं: सत्ता में वापसी तक नहीं बैठना चुप

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में महज एक सीट हासिल करने वाली बसपा की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को बेहद भावुक अंदाज में यह बात कही। चुनाव में हार पर बोलते हुए मायावती भावुक थीं, गला रुंधा था और वह अपने अंदाज से अलग सबक सीखने की बात करती रहीं। साफ कहा कि हमें मुस्लिम वोटों के सपा में एकमुश्त जाने की सजा झेलनी पड़ी है। लेकिन फिर अपने समर्थकों से अपील की कि निराश नहीं होना है और सत्ता में आने तक चुप नहीं बैठना है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा…

Read More

पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्नौज से जीते

डेस्क। डिंपल सिटी कही जाने वाली कन्नौज सीट पर एक बार फिर भाजपा काबिज होने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। असीम अरुण को अब तक 120219 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे को 114056 वोट मिले। सूत्रों के मुताबिक असीम अरुण इस सीट से जीत चुके हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। पहले राउंड से ही इस सीट पर भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर चल रही थी। शुरुआत में तो भाजपा आगे निकली,…

Read More

राउत बोले: बीजेपी की जीत इलेक्शन मैनेजमेंट

मुंबई। चार राज्यों में बीजेपी की जीत के रुझानों पर शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। राउत ने बीजेपी की इस जीत को इलेक्शन मैनेजमेंट की जीत करार दी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। पंजाब में लोगों को एक और विकल्प मिला और ्र्रक्क को चुन लिया। बीजेपी की जीत उनके लिए इलेक्शन मैनेजमेंट की भी जीत है।’

Read More

लखनऊ की सडक़ों पर निकला बुलडोजर जुलूस

डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई हैं। प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगा दिए। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान और बाद में…

Read More