व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्ड के बनाये नियम

नयी दिल्ली। व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा। इससे पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी।इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि…

Read More

लॉकडाउन का साइड इफेक्ट: यमुना का पानी हुआ साफ

मथुरा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए देशव्यापी बंद के दौरान यमुना नदी का पानी धीरे-धीरे साफ होने से पर्यावरणविद खुश हैं। माथुर चतुर्वेद परिषद् के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि 42 वर्षों के बाद 30 मार्च को ‘यमुना छठ’ पर हम यमुना का साफ पानी देख सके।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और अन्य प्रकृति प्रेमियों ने यमुना के साफ पानी का श्रेय लॉकडाउन (बंद) को दिया है। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि यमुना का पानी…

Read More

खुलासा: भडक़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों के खिलाफ मुस्लिमों को उकसाने के लिये टिकटॉक, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर बड़े स्तर पर भडक़ाऊ वीडियो डाले जा रहे हैं। तथ्यों की जांच करने वाली सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी वॉयेजर इंफोसेक की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो भारत के साथ ही अन्य देशों में भी शूट किये जा रहे हैं तथा इन्हें मुख्यत: टिकटॉक पर डाला जा रहा है। कंपनी ने यह रिपोर्ट भारतीय साइबर अपराध…

Read More

सख्त योगी बोले: बिना मास्क निकलने पर बैन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आला अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान योगी ने कहा कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सरकार गरीबों को फ्री में खादी के मास्क उपलब्ध कराएगी। योगी ने बैठक में कहा कि यदि लॉकडाउन समाप्त होता है तो एपेडमिक एक्ट के तहत सबको पहनना मास्क होगा। यूपी सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क तैयार कराएगी। ये स्पेशल मास्क, गऱीबों…

Read More

मरकज के चलते देश में मचा कोरोना का कोहराम

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। नए मामलों में सबसे बड़ी तादाद तबलीगी जमात के मुख्यालय निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने हुए जलसे में शामिल हुए लोगों की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 2 दिनों में ही तबलीगी जमात से जुड़े 647 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि को चुकी है। ये केस देश के 14 राज्यों में सामने आए आए हैं। पिछले 2-3 दिनों से देश में कोरोना के जितने नए केस सामने आ रहे हैं, उनमें…

Read More