दिल्ली में मंहगी होगी शराब

नई दिल्ली। शराब के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। अब राजधानी दिल्ली में भी शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत 17 नवंबर से निजी दुकानों के खुलने के साथ शराब आठ से नौ प्रतिशत महंगी हो सकती है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने गुरुवार को एक आदेश में कहा कि सभी प्रकार की शराब की थोक कीमतों में आठ से नौ प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। आबकारी विभाग फिलहाल दिल्ली में पंजीकृत होने वाले शराब के ब्रांडों…

Read More

मंहगाई ने बिगाड़ा मुंह का जायका

बिजनेस डेस्क। त्योहारों के इस सीजन में महंगाई की मार ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियों के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, खाद्य तेल की कीमतों में जरूर गिरावट देखने को मिली। अब जब दिवाली और छठ पूजा नजदीक है ऐसे में आम आदमी को डरा सता रहा है कि कहीं बढ़ती महंगाई उनका बजट ना बिगाड़ दे।पेट्रोल और डीजल की कीमतों से कटौती तो दूर हर दिन इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से देश के…

Read More

खाद्य विभाग ने लाखों का माल किया सीज

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद । जैसे जैसे त्योहारों के दिन करीब आते जा रहे हैं खाद्य पदार्थों में मिलावट की मात्रा बढ़ती जा रही है। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चल रहे अभियान के तहत खाद विभाग द्वारा बाजारों में अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत प्रहलाद गढ़ी में घी तेल रिफाइंड जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावटी पदार्थों के पाए जाने के संदेह में लगभग 4 लाख रुपयों का खाद्य उत्पाद पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार साहिबाबाद की एक कंपनी से भी घी, तेल,…

Read More

छत्तीसगढ़: गोबर के दीये की विदेशों में भी मांग

डेस्क। छत्तीसगढ़ में गोबर से बने उत्पादों की देश के साथ विदेश से भी डिमांड आई है। दीपावली से पहले कनाडा, इंग्लैड के साथ दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों से गोबर से बने दीयों की डिमांड है। गोबर के फ्लोटिंग दीये की डिमांड सबसे ज्यादा है। यह दीये पूरी तरह इकोफ्रेंडली हैं। दुर्ग जिले से अब तक दो लाख से ज्यादा दीये विभिन्न राज्यों को सप्लाई किए जा चुके हैं।उड़ान नई दिशा समूह की अध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि दीपावली के चलते गोबर के फ्लोटिंग दीयों की डिमांड है।…

Read More

घरेलू गैस सिलेंडर 100 रुपये तक हो सकता है मंहगा

बिजनेस डेस्क। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अगले हफ्ते 1 नवंबर का रिवाइज्ड होंगे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को 100 रुपये प्रति सिलेंडर का झटका लग सकता है। क्योंकि, एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।सूत्रों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर…

Read More