उज्जवला योजना: फ्री बटेंगे 1 करोड़ गैस कनेक्शन

नई दिल्ली। सरकार ने अब बड़े पैमाने पर मुफ्त गैस सिलेंडर बांटने की तैयारी कर ली है। अगले दो साल तक देश के करीब एक करोड़ परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त किए जा सकेंगे। इस योजना में सरकार जनता को फ्री गैस सिलेंडर प्रदान करती है। कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार ने इस सुविधा का लाभ लेने की अवधि को सितंबर-2020 तक बढ़ा दिया था। अब बजट के बाद इसकी…

Read More

मंहगाई की मार: सीएनजी-पीएनजी भी हुई मंहगी

नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा है कि आज सुबह छह बजे से दिल्ली में सीएनजी अब आपको 42.70 रुपए की जगह 43.40 रुपए प्रति किलो मिलेगी। वहीं, पीएनजी की कीमत 28.41 रुपए मिलेगी। आपको बता दें कि पीएनजी की कीमत में 0.91 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद में अब पीएनजी 28.36 रुपए प्रति किलो मिलेगी।

Read More

जानिए मार्च से बदल गये कौन से नियम

नई दिल्ली। साल 2021 का तीसरा महीना शुरू हो गया है। हर महीने की पहली तारीख को कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका संबंध देश के हर आम और खास से होता है। 1 मार्च 2021 से भी ऐसा ही होने जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हाल के दिनों में घरेलू रसोई गैस कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ा दिये हैं। हाल के दिनों में इनके दामों में…

Read More

महिला संचालित पेट्रोल पंप की शुरूआत

गोरखपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरशन ने गोरखपुर में पहले महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पंप की शुरूआत की है। कंपनी के चेयरमैन एसएम वैद्य ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आगे भी महिलाओं के द्वारा संचालित पंप यूपी में खोले जायेंगे जहां सारे काम खुद महिलाएं करेंगी। श्री वैद्य ने इस दौरान सभी पंप की महिला कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके काम को समझा। चेयरमैन ने पंप के संचालन की बधाई दी।

Read More

दास बोले: आरबीआई कर रहा है डिजीटल मुद्रा पर काम

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक डिजिटल मुद्रा पर काम कर रहा है, जो क्रिप्टोकरेंसी से अलग है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हम तकनीकी क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के फायदों को पूंजीकृत करने की आवश्यकता है। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ चिंताएं जताई हैं।बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 185वें फाउंडेशन दिवस पर बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत सफलता की राह पर आगे बढऩे की दहलीज पर खड़ा है। पेट्रोल के दाम में लागत बढ़ाने वाले कारक हैं,…

Read More