कोरोना टीका लगवाओ: पाओ सोना

डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने की कोशिश कर रही है। अभी 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है और सरकार की अपील है कि जिनकी उम्र 45 से अधिक है, वे जरूर टीका लगवाएं। टीकाकरण अभियान देश में तेजी से चल रहा है और अभी तक आठ करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग भी चुकी है। इस बीच, गुजरात के राजकोट में लोगों को सोने की नोज पिन दी जा रही है।ज्यादा से…

Read More

कोरोना मीटर: 24 घंटे में 72 हजार से ज्यादा नए केस

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 72,330 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,22,21,665 हो गई। इस वर्ष सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले 11 अक्टूबर 2020 को एक दिन में 74,383 नए मामले सामने आए थे। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढक़र 1,62,927 हो गई। करीब 116 दिन…

Read More

यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: केस हो रहे दोगुने

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में सक्रिय मामले दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। 24 मार्च को प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 4388 थी जबकि 30 मार्च को यह बढक़र 9195 तक पहुंच गई। पिछले एक हफ्ते में अब तक 28 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 1446 नए मरीज मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।होली के त्योहार के मद्देनजर पिछले 24…

Read More

कोविड वैक्सीन लगवायी: 1 घंटे में मौत

नोएडा। जिला अस्पताल में में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के एक घंटे बाद हाई बल्ड प्रेशर और एनजाइना से पीडि़त एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति समय लाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था, वर्तमान में सेक्टर-37 के पास निठारी गांव में रहता था और नोएडा के एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि समय लाल मंगलवार को…

Read More

मलाइका का योगा: लोग हुए हैरान

डेस्क। अपनी बोल्डनेस के लिए आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में मलाइका एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से खबरों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करते हुए योग पॉस्चर में एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका को देखकर हर कोई हैरान रह गया है, कई…

Read More