तेजस्वी की इफ्तार दावत में पहुंचे सीएम नीतीश

पटना। राबड़ी आवास पर शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस इफ्तार में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद गेट पर जाकर सीएम नीतीश की अगवानी की। गौरतलब है कि आरजेडी की ओर से हर साल रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी इफ्तार को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। इस बीच शाम में सीएम की सुरक्षा दल से जुड़े लोग भी राबड़ी आवास पहुंचे जिससे इस बात की पुष्टि होने लगी…

Read More

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली

नयी दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत परिसर में शुक्रवार सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच लड़ाई के दौरान नगालैंड पुलिस के एक कर्मी के सर्विस हथियार से गोली चलने से दहशत फैल गई। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच मारपीट हुई थी। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था । इस दौरान उसके सर्विस…

Read More

गुजरात में हार्दिक हुए बागी: बीजेपी की तारीफ

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लग सकता है। गुजरात के पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी हाईकमान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि वो भगवान राम के भक्त हैं। अपने पिता की पुण्यतिथि पर मैं भगवद गीता की 4,000 प्रतियां वितरित करने जा रहा हूं। हम हिंदू धर्म से हैं और हमें हिंदू होने पर बहुत गर्व है। उन्होंने भाजपा को शक्तिशाली दुश्मन बताकर उन्हें प्रदेश की लड़ाई में कम…

Read More

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में आयी तेजी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री चारों धामों के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 03 मई को, केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई, और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खोले जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इस बार…

Read More

चारा घोटाले के एक मामले में लालू को बेल

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में जमानत दी गई है। लालू को इस मामले में 21 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। लालू प्रसाद को जुर्माने के तौर पर दस लाख रुपये जमा करने होंगे। लालू प्रसाद को चारा घोटाले…

Read More