राजीव कुमार बने नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को बृहस्पतिवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे। निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है। अधिसूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने कुमार को शुभकामनाएं दीं। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार राष्ट्रपति श्री राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य निर्वाचन आयुक्त…

Read More

यूपी के मदरसों में अल्ला हू अकबर से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य

लखनऊ। यूपी के सभी मदरसों में बृहस्पतिवार से रोजाना राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य कर दिया गया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया। पांडे ने आदेश में कहा है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नये शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। पांडे ने बताया कि रमजान माह के दौरान मदरसों में 30 मार्च…

Read More

पीएम बोले: लक्ष्य प्राप्त करने से समाप्त होती है तुष्टिïकरण की राजनीति

भरूच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी सरकारी योजना में जब शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाता है तो इससे तुष्टीकरण की राजनीति समाप्त होती है।प्रधानमंत्री यहां आयोजित ‘‘उत्कर्ष समारोह’’ को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन भरूच जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख सरकारी योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने के अवसर पर किया गया है। मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे…

Read More

बोले अखिलेश: गैर भाजपाईयों पर चल रहा बुलडोजर

डेस्क। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बुलडोजर को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर केवल उन्हीं लोगों पर चल रहा है जो भाजपा के नहीं हैं। आजम खां को लेकर भी अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आजमगढ़ में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के घर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार लगातार आजम खां को किसी न किसी मामले में फंसाने का प्रयास कर रही है। लेकिन…

Read More

ओपी राजभर के दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज

डेस्क। सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को खुद पर हमले का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई और धरना दिया था। अब उनका यह दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। ओमप्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटों के खिलाफ ही केस दर्ज हो गया है। हमले के आरोपियों की तरफ से पुलिस ने ओपी राजभर, उनके बेटे अरुण और अरविंद राजभर के साथ ही सपा प्रत्याशी मदन चौहान को नामजद करते हुए 17 लोगों पर केस दर्ज किया है। मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर ने गौसलपुर गांव में कुछ…

Read More