सिद्धू का आरोप: आप सरकार के बाद किसानों की मौत का सिलसिला जारी

डेस्क। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के लिए गारंटी दी थी, लेकिन उसके बाद भी उनकी मुश्किलें जारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद से अब तक 7 किसान मौत को गले लगा चुके हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी गारंटी कहां चली गई है। इससे पहले नवजोत सिद्धू ने आत्महत्या करने वाले एक किसान के परिवार के घर का दौरा भी किया था।…

Read More

तेजस्वी की इफ्तार दावत में पहुंचे सीएम नीतीश

पटना। राबड़ी आवास पर शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस इफ्तार में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद गेट पर जाकर सीएम नीतीश की अगवानी की। गौरतलब है कि आरजेडी की ओर से हर साल रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी इफ्तार को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। इस बीच शाम में सीएम की सुरक्षा दल से जुड़े लोग भी राबड़ी आवास पहुंचे जिससे इस बात की पुष्टि होने लगी…

Read More

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली

नयी दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत परिसर में शुक्रवार सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच लड़ाई के दौरान नगालैंड पुलिस के एक कर्मी के सर्विस हथियार से गोली चलने से दहशत फैल गई। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच मारपीट हुई थी। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था । इस दौरान उसके सर्विस…

Read More

गुजरात में हार्दिक हुए बागी: बीजेपी की तारीफ

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लग सकता है। गुजरात के पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी हाईकमान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा की तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा कि वो भगवान राम के भक्त हैं। अपने पिता की पुण्यतिथि पर मैं भगवद गीता की 4,000 प्रतियां वितरित करने जा रहा हूं। हम हिंदू धर्म से हैं और हमें हिंदू होने पर बहुत गर्व है। उन्होंने भाजपा को शक्तिशाली दुश्मन बताकर उन्हें प्रदेश की लड़ाई में कम…

Read More

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में आयी तेजी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री चारों धामों के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 03 मई को, केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई, और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खोले जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इस बार…

Read More