मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पिता मुलायम सिंह यादव के साथ मैनपुरी में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचे मुलायम और अखिलेश ने बंद दरवाजों के पीछे बात की। बाद में अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जहां चाचा शिवपाल यादव की बागवत को लेकर पूछे गए सवालों को टाल दिया तो आजम खान की नाराजगी को लेकर भी जवाब देने से बचते दिखे। शिवपाल यादव को…
Read MoreCategory: MainSlide
मंत्री की सफाई: नहीं बढ़ा है रोडवेज बस का किराया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों के किराए में इजाफे के बाद योगी सरकार ने यूटर्न ले लिया है। बुधवार को किराए में सात रुपए तक की वृद्धि किए जाने की सूचना के बाद अब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि अभी इसमें इजाफा नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी दलील दी कि जब डीजल 60 रुपए लीटर था, तब जो किराया लिया जा रहा था, अब 100 रुपए लीटर होने पर भी किराया वही है। हालांकि, किराए में इजाफा नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल और…
Read Moreबोले योगी: 43 लाख लोगों को आवास बाबा साहब का सपना साकार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का जो भाव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिया है, उसी का परिणाम है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आज गरीब व वंचितों को आवास उपल्ब्ध करा रही है और प्रदेश में 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना है। आदित्यनाथ ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन…
Read Moreपूर्व सीएम चन्नी से ईडी ने की 6 घंटे पूछताछ
नयी दिल्ली/जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में एक कथित रेत खनन मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता जालंधर में स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय से बुधवार रात धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करवा कर बाहर निकले। चन्नी ने ट्वीट कर कहा कि ईडी ने कल उन्हें खनन मामले में तलब किया था। उन्होंने अपने…
Read Moreमंहगी सीएनजी के खिलाफ दिल्ली में टैक्सी वालों की हड़ताल
नयी दिल्ली। सीएनजी के दामों में ढाई रूपये की हालिया वृद्धि के मद्देनजर ऑटो, टैक्सी और कैब चालक एसोसिएशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को प्रशासन को चेतावनी दी कि गैस के दाम पर सब्सिडी की अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए वे 18 अप्रैल से हड़ताल पर चले जायेंगे। ग्यारह अप्रैल को ऑटो, टैक्सी एवं कैब चालकों ने सीएनजी दाम पर सब्सिडी की मांग करते हुए दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के बैनर तले किया गया था। दिल्ली ऑटो संघ के…
Read More