नक्सल समस्या को लेकर शाह से मिलेंगे बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नक्सली समस्या, माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस प्रस्तावित बैठक में सीएम भूपेश के साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा भी शामिल होंगे। बैठक दोपहर को होगी। जनसंपर्क से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम अपने अपर…

Read More

सीएम पुष्कर के लिए सीट छोड़ेंगे कांग्रेस विधायक हरीश धामी

देहरादून। कांग्रेस से नाराज धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि अगर जनता कहेगी तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हरीश धामी के इस बयान के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से ही उन्हें नीचे दिखाने…

Read More

चारधाम यात्रा: मोबाइल एप से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को एप के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इसके लिए टूरिस्ट केयर नाम का एप बनाया है। जिस पर श्रद्धालु कहीं से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बायोमेट्रिक काउंटरों पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की इस समस्या का हल कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकरी सुरेश सिंह यादव ने…

Read More

विधान परिषद में बढ़ेगा अखिलेश का संकट

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्च सदन में पहली बार बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, शून्य पर सिमट गई समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए संकट यहीं खत्म नहीं होने वाला है। मुख्य विपक्षी दल की दिक्कत अगले 2-3 महीनों में और भी बढऩे वाली है। मौजूदा समीकरणों के मुताबिक सपा से आने वाले दिनों में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छिन सकता है। ऐसे में सपा को कुछ वैसी ही स्थिति…

Read More

हेट स्पीच मामले में अकबरुद्दीन बरी

डेस्क। हेट स्पीच की वजह से चर्चा में रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हैदराबाद के नामपल्ली मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को दो हेट स्पीच मामले में बरी कर दिया है। ये दोनों मामले निरमल और निजामाबाद जिले से जुड़े हुए थे। कोर्ट ने कहा कि अभियोजक पर्याप्त सबूत नहीं दे पाए। कोर्ट ने अकबरुद्दीन ओवैसी को हिदायत दी है कि वह कोई भी विवादित बयान न दें। कोर्ट ने कहा कि देश कि अखंडता का ध्यान रखते…

Read More