योगी बोले: हर विस में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सभी संसाधनों से युक्त 100 बेड के उच्चीकृत अस्पताल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार गोरखपुर के जंगल कौडिय़ा पीएचसी से पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में 25 से 30 बेड के बेहतरीन सीएचसी-पीएचसी उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हर एक…

Read More

अमरिंदर बरार बने पंजाब कांग्रेस के प्रेसीडेंट

डेस्क। तीन बार के विधायक और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार को कांग्रेस हाई कमान ने पंजाब की कमान सौंप दी है। वह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेंगे। बरार की नए पीसीसी चीफ की नियुक्ति पर सिद्धू खेमे में नाराजगी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरजीत धीमान ने बरार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि नया पीसीसी प्रमुख टिकटों को बेचने का आरोपी रहा है और सिद्धू के मुकाबले नौसिखिया है। रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां पंजाब के नए पीसीसी…

Read More

अखिलेश का आरोप: यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य-शिक्षा सभी पूरी तरह चौपट है। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है। नौजवान आक्रोशित हैं क्योंकि उनकी समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार का रवैया संवेदनशून्य है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, रोटी-रोजगार का कोई इंतजाम नहीं। युवा आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने के लिए पुलिस की लाठियां चटकने लगती है। नौजवानों को रोजगार देने के थोथे दावों पर कोई यकीन नहीं करता है। सरकार विभिन्न…

Read More

खट्टर का एलान: सिख गुरुओं का बनेगा संग्रहालय

डेस्क। हरियाणा में सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय बनाया जाएगा। इस संग्रहालय में सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को करनाल में गुरद्वारा डेरा कार सेवा कालंदरी गेट पर श्रद्धालुओं को संबोधित करने के दौरान यह ऐलान किया। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह बैठक 24 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर के 400वें ‘प्रकाश पर्ब’ पर आयोजित होने वाले समारोह पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। सीएम खट्टर ने कहा कि मुगल शासन…

Read More

पार्टी को मंझधार में छोड़ राहुल जायेंगे विदेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब उनकी पार्टी (कांग्रेस) कई चुनौतियों से घिरी हुई है। पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी नेताओं पर जमीनी स्तर पर काफी काम करने की जरूरत है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के इस महीने विदेश जाने की संभावना है। उनका हाल ही में वहां जाने का…

Read More