देहरादून। उत्तराखंड में मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश आदि शहरों में पर्यटक भारी संख्या में उमड़ रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से होटलों में बुकिंग फुल हो गई है। पर्यटननगरी मसूरी में पर्यटक सीजन शुरू हो गया है। इसके चलते वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। कैंपटी फॉल में शनिवार सुबह से ही पर्यटक झरने का लुत्फ उठाते नजर आए। इसके अलावा कंपनी गार्डन, गनहिल और लाल टिब्बा भी पर्यटकों से गुलजार रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार, वीकेंड…
Read MoreCategory: MainSlide
दिल्ली में नमो सेवा केन्द्रों की संख्या बढ़ायेगी बीजेपी
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘नमो सेवा केंद्रों’ का और विस्तार करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे गरीब और सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी कार्यालय में नमो सेवा केंद्रों के प्रभारियों से बातचीत की और उन्हें लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सामान वितरित किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि ये केंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करके अंत्योदय या समाज के सबसे गरीब और सबसे कमजोर वर्गों…
Read Moreजाम से कराह उठा लखनऊ-अयोध्या हाईवे
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट के समीप भीषण जाम लगा हुआ है। जाम में सैकड़ों ट्रक आदि वाहन फंसे हुए हैं। अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर रूट डायवर्जन के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगा है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर रामसनेहीघाट से रूट डायवर्जन शनिवार की रात बारह बजे से लागू किया गया था। जिसका मुख्य कारण अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर भारी संख्या में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी मेले को लेकर रूट डायवर्जन किया गया था। रात में तो यातायात किसी प्रकार सुचारू रहा मगर…
Read Moreयूपी के कई शहरों में बरस रही आग: पारा जायेगा 45 के पार
डेस्क। अप्रैल की तपिश आफत बरपा रही है। हर दिन तापमान नई ऊंचाई पर जा रहा है। मई-जून जैसी गर्मी को भी पीछे छोड़ दिया है। कानपुर के एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर आज का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री (45 के निकट) रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) सेंटर पर 41.5 डिग्री रहा। शहर आगरा के बाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दोपहर में सडक़ों पर निकले लोग मानो झुलस रहे हों। बाइक पर चलना परेशानी का सबब बन गया। वहीं, कहर बरपाती गर्मी ने…
Read Moreआदित्य ठाकरे ने मनसे को बताया मरी हुई पार्टी
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं पर शिवसेना मुख्यालय के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मरी हुई पार्टी को जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे हिन्दुत्व से तो सभी परिचित हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने जो वादा किया है (चुनाव के दौरान) हम उसे पूरा करेंगे। बता दें कि मुंबई पुलिस ने दादर इलाके में शिवसेना मुख्यालय के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने पर मनसे के चार कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में…
Read More