शाह की सलाह: अंग्रेजी छोड़ों हिन्दी में करो बात

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अलग अलग राज्यों के लोगों को आपस में अंग्रेजी की जगह हिंदी में बात करनी चाहिए. उनका मानना है कि हिंदी को देश की राष्ट्रीय भाषा बनाने का समय आ गया है.गृह मंत्रालय ने बताया कि अमित शाह ने यह बात संसद की आधिकारिक भाषा समिति की एक बैठक में कही. मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है कि सरकार को चलाने का माध्यम ही आधिकारिक भाषा है, और इससे निश्चित रूप से हिंदी का…

Read More

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद

डेस्क। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार अलर्ट है। खबर है कि जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान अधिकारी सोशल मीडिया को लेकर भी निगरानी रख रहे हैं। खास बात है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दो सालों से रुकी धार्मिक यात्रा 30 जून से दोबारा शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गृहमंत्रालय ने पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से फुलप्रूफ प्लान बनाने के…

Read More

राहुल बोले: चीन भी रूस की राह पर, भारत पर कर सकता है हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है और उसके कुछ इलाकों पर अपना दावा किया है, वैसा ही भारत के खिलाफ चीन भी कर सकता है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने यह बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘रूस का कहना है कि वह यूक्रेन की संप्रभुता को स्वीकार नहीं करता है। वह यूक्रेन के डोनेत्सक और लुहान्सक क्षेत्रों को उसका हिस्सा ही नहीं मानता है। इसी आधार पर रूस…

Read More

सीएम मान का आदेश: जनता के साथ अधिकारी करें अच्छा व्यवहार

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और उपायुक्तों को समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से इन कार्यालयों में पहुंचने वाली आम जनता की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार भी रखना होगा। शुक्रवार को पंजाब सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को जनता की…

Read More

अब हर वयस्क को लगेगी बूस्टर डोज

नई दिल्ली। सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार यानी 10 अप्रैल से देश के हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा रहेगी। यदि कोई व्यक्ति बूस्टर डोज लेना चाहता है तो फिर वह निजी केंद्रों में जाकर लगवा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। हालांकि यह बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं है। यह पूरी तरह से ऐच्छिक है। यदि किसी को बूस्टर डोज लेना जरूरी…

Read More