श्रीलंका ने हटाया आपातकाल

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में एक अप्रैल को लगाया गया आपातकाल मंगलवार देर रात हटा दिया। मंगलवार रात को जारी राजपत्रित अधिसूचना संख्या 2274/10 में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आपातकालीन नियम अध्यादेश को वापस ले लिया है, जिसके तहत सुरक्षा बलों को देश में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए थे। राष्ट्रपति ने देश में बदतर आर्थिक हालात को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर एक अप्रैल को सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की थी। तीन अप्रैल को होने वाले व्यापक…

Read More

एयर एशिया फिर शुरू करेगी थाईलैंड की उड़ानें

नयी दिल्ली। एयर एशिया ने बुधवार को कहा कि वह इस महीने से भारत को मलेशिया और थाईलैंड से जोडऩे वाली उड़ानों को एक बार फिर शुरू करने जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगभग दो वर्ष के निलंबन के बाद भारत ने 27 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं बहाल कर दी थीं। मलेशियाई विमानन कंपनी ‘एयर एशिया’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत और मलेशिया के बीच छह मार्गों पर उड़ानें धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएंगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, बेंगलुरु-कुआलालंपुर और चेन्नई-कुआलालंपुर मार्ग…

Read More

सेना में शुरू होगी टूर ऑफ ड्यूटी

नई दिल्ली। सैन्य बलों में नए तरीके से सैनिकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसे ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ नाम दिया गया है। इसे कम बजट में युवाओं को रोजगार देने के इरादे से जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर करीब दो साल से तैयारी चल रही है। इस अभियान के तहत कम सरकारी खर्चे में एक निश्चित अल्पकालिक अनुबंध पर सैन्य बलों में अधिकारियों और सैनिकों की बहाली की जानी है। इसके तहत नौकरी का समय करीब तीन साल हो सकता है। कोरोना महामारी के कारण…

Read More

लोस में बोले जयशंकर: भारत संघर्ष के खिलाफ है

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूक्रेन की स्थिति पर लोकसभा में कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है और तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर कोई पक्ष चुना है तो वह शांति का पक्ष है। नियम 193 के तहत निचने सदन में यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जयशंकर ने कहा, ”भारत का रुख राष्ट्रीय विश्वास एवं मूल्यों, राष्ट्रीय हितों और राष्ट्रीय रणनीति के तहत निर्देशित है। हम…

Read More

चीन में कोरोना का हाहाकार: 60 करोड़ लोग घर में कैद

डेस्क। पड़ोसी देश चीन में कोरोना का हाहाकार अभी तक थमा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका बजाने वाला चीन इस वक्त कोरोना की नई लहर से जूझ रहा है। चीन के सर्वाधिक आबादी वाले शहरों में एक शंघाई शहर में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं। प्रशासन ने कोरोना लॉकडाउन घोषित किया है, जिसके बाद दो करोड़ 60 की आबादी घरों में कैद हो गई। शहर के सभी सुपर मार्केट भी बंद कर दिए गए हैं। जरूरी सामानों पर पाबंदी लगा दी गई है। जिसके बाद लोग खाने-पीने…

Read More