अमेठी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवरात्रि के इस मौके पर देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेज कर अमेठी से अपना प्यार कम न होने का संकेत दिया है। राहुल गांधी 15 वर्ष अमेठी से सांसद रहे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये। इस समय राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। इस साल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में राहुल और उनकी बहन प्रियंका दोनों ने ही पार्टी की कमान संभाली थी। इसके बावजूद अमेठी की चारों…
Read MoreCategory: MainSlide
ध्वजारोहण, शोभायात्रा व प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुन कर स्थापना दिवस मनायेगी भाजपा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार 06 अप्रैल को पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर कल 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण (पार्टी का ध्वज) किया जाएगा। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जाएगीं। शोभायात्रा के समापन के समय पार्टी के स्थापना दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रात: 10 बजे सम्बोधित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सभी…
Read Moreकर्नाटक में अब फल बेचने पर विवाद
डेस्क। हिजाब, हलाल और लाउडस्पीकर के बाद कर्नाटक में एक और विवाद ने जन्म ले लिया है। राज्य के कुछ हिंदुवादी संगठनों ने हिंदुओं से अपील की है कि वो फल बेचने के व्यापार में उतरें क्योंकि इस व्यापार पर मुसलमानों ने कब्जा जमा रखा है। हिंदु जनजागृति समिति ने मंगलवार को कहा कि फल बेचने वाले ज्यादातर मुसलमान हैं और उन्होंने पूरी मार्केट पर कब्जा जमाया हुआ है। ये लोग कई पीढिय़ों से फल बेच रहे हैं इसलिए नए फल व्यापारियों के लिए अपना व्यापार चलाने में दिक्कत हो…
Read Moreएक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली
नई दिल्ली। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर दिल्ली में एक रियल स्टेट कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर उसे गोली मारने वाले पांच शार्प शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील मेघवाल, दीपक कश्यप, दीपक, कृष्ण गोपाल कश्यप और चंद्रभान नायक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, 30 मार्च की शाम तीन बदमाशों ने…
Read Moreकेन्द्र ने 22 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल…
Read More