बीजेपी विधायक ने वरुण को बताया छोटा राहुल गांधी

नई दिल्ली। भाजपा नेता वरुण गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात को लेकर सियारी गलियारों ने हलचल पैदा कर ली है। इस बीच भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने वरुण गांधी को ‘छोटा राहुल’ कहा। ट्वीट में वरुण गांधी पर हमला करते हुए मैंदोला ने लिखा- छोटा राहुल और बड़े उद्धव के साथ जाए इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है, वैसे भी दोनों की मानसिकता एक जैसी है। बुधवार के दिन भाजपा नेता वरुण गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच…

Read More

बोली सरकार: केन्द्रीय विद्यालयों में कोटा व्यवस्था पर होगा विचार

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में कोटा व्यवस्था के बारे में कोई फैसला सभी सांसदों के साथ विमर्श के बाद किया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय विद्यालयों में कोटा व्यवस्था को लेकर सांसदों द्वारा जतायी गई चिंताओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे कोटा खत्म करना हो या उसे बढ़ाना हो, सरकार गंभीरता से विचार कर रही…

Read More

मोदी बोले: बिम्स्टेक देशों के बीच बढ़े सहयोग

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इसके साथ ही मोदी ने ‘बिम्स्टेक’ के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आवश्यक हो गया है कि “हमारी क्षेत्रीय सुरक्षा” को और अधिक प्राथमिकता दी जाए। ‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्स्टेक) के डिजिटल माध्यम से आयोजित पांचवें शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में मोदी ने कहा कि क्षेत्र…

Read More

सीएम योगी ने मंत्रियों को बांटे विभाग

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय, केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण अभियंत्रण मंत्रालय, जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, पीएम मोदी के खास एके शर्मा को नगर विकास और ऊर्जा विभाग का प्रभार, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्रालय, बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण विभाग, दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग, संजय निषाद को मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

Read More

कंगना बोली: थप्पड़ कांड पर विल का समर्थन

फीचर डेस्क। ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ सुर्खियों में है। कई सिलेब्स इस पर रिऐक्शन दे चुके हैं। अब कंगना रनौत ने भी इस पर पोस्ट किया है। कंगना ने विल स्मिथ का सपोर्ट किया है। साथ ही मजाक में लिखा है कि वह चाहती हैं कि विल स्मिथ उनके शो लॉकअप में आ जाएं। बता दें कि होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा की मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाया था। इस पर भडक़े विल ने ऑस्कर्स इवेंट के बीच में स्टेज पर जाकर क्रिस…

Read More