डेस्क। बुलडोजर अब होली को लेकर गुलजार हुई पिचकारी बाजार में भी धूम मचा रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले बुलडोजर का भाव भी बढ़ गया है। बुलडोजर को आम बोलचाल की भाषा में जेसीबी भी कहा जाता है। वाराणसी से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद बुलडोजर की लोकप्रियता बढ़ गयी है। वाराणसी में होली में सजी दुकानों पर बुलडोजर पिचकारी की धूम है। पिचकारी दुकानदारों के अनुसार, बच्चे अपने…
Read MoreCategory: MainSlide
अखिलेश बोले: सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखे, छल से बल नहीं मिलता है। पोस्टल बैलेट में समाजवादी पार्टी-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट एवं उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई समाजवादी पार्टी -गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। वैसे भी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढ़ाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना…
Read Moreदेश में खाली पड़े हैं 5 लाख से ज्यादा पुलिस विभाग में पद
नई दिल्ली। देश भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 5.3 लाख पद खाली पड़े हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। राय ने देश भर के पुलिस थानों में खाली पड़े पदों को लेकर इंडिया जननायगा काची के सांसद डॉ. टी.आर.परिवेंद्र के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ये बात कही। गृह राज्य मंत्री राय ने अपने जवाब में कहा कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, पुलिस की स्वीकृत संख्या 26,23,225 है, लेकिन…
Read Moreकेसीआर उठायेंगे छात्रों की पढ़ाई का खर्चा
डेस्क। तेलंगाना की केसीआर सरकार ने बड़ा ऐलान किया कि यूक्रेन से सुरक्षित लौटे प्रदेश के 740 छात्रों की पढ़ाई का खर्चा प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में लंबी बहस के बाद कहा कि भारतीय छात्र जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए और अब वापस तेलंगाना लौट आए हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा हम उठाएंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन से लौटे 740 छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई का कोर्स पूरा करने…
Read Moreआंध्रा के 11 टीडीपी एमएलए सस्पेंड
अमरावती। आंध्र प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा करने के आरोप में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के 11 विधायकों को मंगलवार को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। व्यवधान से परेशान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेदेपा को आड़े हाथों लेते हुए उसके सदस्यों से ‘सभ्य तरीके से’ व्यवहार करने और सदन के कामकाज को संचालित होने देने को कहा। विपक्ष के सदस्य पश्चिम गोदावरी जिले में 18 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाज़ी कर रहे…
Read More