होली के पहले ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

नई दिल्ली। रेलवे ने इस बार होली की तैयारियां शुरू कर दी है और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारी भी कर रखी है। इसके लिए लिए आईआरसीटीसी ने खास प्लान भी बनाया है। होली में घर आने के लिए ट्रेन के टिकट के लिए हर साल मारामारी लगी रहती है। हालांकि रेलवे का कहना है कि वो होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगी लेकिन, बहुत पहले से ही दूर रहने वाले लोगों ने टिकट की बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों…

Read More

महिला साध्वी को बदमाशों ने मारी गोली

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत थानागद्दी ग्राम सभा के रामजानकी मठ की महिला महंत को अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की भोर में गोली मार दी। साध्वी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। पुलिस दो को संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बम्मावन और थानागद्दी ग्राम सभा की सीमा पर स्थित राम जानकी मठ की छत पर बने कमरे में शनिवार की भोर में एक अज्ञात बदमाश ने…

Read More

दिल्ली में बारिश दो दिन तक रहने की संभावना

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने का…

Read More

योगी बोले: साइकिल हुई पंचर, हाथी रहा फिसल

चुनाव डेस्क। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथी इधर-उधर फिसल रहा है। साइकिल आसानी से पंक्चर हो गया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गरीबों का राशन खाया है उनके लिए बुलडोजर तैयार है। योगी ने कहा कि जो बुलडोजर निर्माण कार्य में काम आता है वह बुलडोजर माफियाओं और भ्रष्ट मंत्रियों के अवैध कब्जे के लिए तैयार खड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर के कटेहरी में आयोजित जनसभा में…

Read More

खेती में महिला किसानों के अदृश्य हाथ

प्रियंका सौरभ। आज कृषि, जो सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 16 फीसदी का योगदान करती है, तेजी से महिला केंद्रित हो रही है। कृषि क्षेत्र आर्थिक रूप से सक्रिय महिलाओं में से 80 फीसदी को रोजगार देता है; इनमें 33 फीसदी कृषि श्रम शक्ति और 48फीसदी स्व-नियोजित किसान शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 18 फीसदी किसान परिवार महिलाओं के नेतृत्व में हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बुवाई से लेकर रोपण, जल निकासी, सिंचाई, उर्वरक, पौधों की सुरक्षा, कटाई, निराई तक कृषि में हर स्तर…

Read More