बीपीसीएल के बिक्री की बोली कैंसल: केन्द्र को झटका

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की विनिवेश योजना को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) के बिक्री की बोली रद्द कर दी है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। दीपम के मुताबिक अधिकांश योग्य इच्छुक पार्टियों (क्यूआईपी) ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में मौजूदा परिस्थितियों के कारण बोली प्रक्रिया को जारी रखने में असमर्थता व्यक्त की है। दीपक ने बताया कि स्थिति की समीक्षा के आधार पर बीपीसीएल के विनिवेश को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Read More

चावल निर्यात पर बैन लगाने की तैयारी

नई दिल्ली। गेहूं और चीनी के निर्यात पर रोक लगाने के बाद अब चावल की बारी है। मोदी सरकार का अगला कदम चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाना हो सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर भारत सरकार ने चावल के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया तो यह वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है क्योंकि भारत की गिनती दुनिया के टॉप चावल उत्पादकों में होती है। गेहूं और चीनी के निर्यात पर भारत का प्रतिबंध वैश्विक बाजार को किसी सदमें से कम नहीं है। भारत की ओर…

Read More

एके का निर्देश: रात 10 बजे तक खुलें दिल्ली के स्टेडियम

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं। गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी खेल परिसर रात 10 बजे तक खुले रहेंगे ताकि सभी खिलाड़ी देर तक अभ्यास कर सकें। मुख्यमंत्री के निर्णय को सार्वजनिक करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि हमें समाचार रिपोट्र्स के जरिए पता चला है कि कुछ खेल परिसर जल्दी बंद हो जाते हैं…

Read More

पाक में अर्थव्यवस्था धड़ाम: बनेगा डिफॉल्टर देश

डेस्क। पाकिस्तान में निजाम बदलने के बाद भी न तो राजनीतिक हालात स्थिर हो रहे हैं और न ही आर्थिक संकट कम होने का नाम ले रहा है। पाकिस्तान में लगातार गिरती रुपये की कीमत और विदेशी मुद्रा का संकट श्रीलंका जैसे हालात पैदा करने के लिए काफी हैं। पाकिस्तान जल्द ही डिफॉल्टर देश बन सकता है। पाकिस्तान की इकॉनमी बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। पाकिस्तान में इन्वेस्ट करने से निवेशक भी डरे हुए हैं। पाकिस्तान अगर श्रीलंका जैसे हालात से बचना चाहता है तो उसके पास केवल…

Read More

मॉनसून केरल की ओर बढ़ा: जमकर बरसेगा बादल

नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मॉनसून छह दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा ,‘‘ दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं। खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय…

Read More