पेट्रोल 9.5 रुपये व डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों…

Read More

केजरीवाल बोले: स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा विनाश होगा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साथा। केजरीवाल ने कहा कि अगर बुलडोजर से दिल्ली में 63 लाख लोगों की दुकानों और घरों को तोड़ दिया जाता है, जिन्हें अवैध माना जाता है, तो यह स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा विनाश होगा। इस मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ बैठक में केजरीवाल ने उनसे कहा कि उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भाजपा शाषित नगर निगमों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के लिए जेल जाने…

Read More

कोरोना लहर भी नहीं रोक पायी यूपी के विकास की गति

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद निर्यात के लिहाज से उत्तर प्रदेश के लिए 2021-2022 शानदार रहा। अप्रैल 2020-2021 से लेकर मार्च 2021-2022 के दौरान यूपी का निर्यात 107423.5 करोड़ से बढक़र 140123.5 करोड़ रुपए हो गया। समग्रता में यह करीब 30 फीसद की वृद्धि है। इस निर्यात में ओडीओपी एक जिला, एक उत्पाद से जुड़े सामानों की है। प्रोजेक्ट्स गुड्स फ़ॉर स्पेशल पर्पज में 2747 फीसद तक निर्यात बढ़ा है। जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश के प्रथम स्थापना दिवस पर लांच की गई मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना ओडीओपी की…

Read More

अखिलेश ने बुद्ध को किया नमन: शांत की कामना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लखनऊ में रिसालदार पार्क स्थित बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना की। अखिलेश यादव ने शांति की कामना करते हुए शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। बुद्ध विहार में विहाराध्यक्ष बौद्ध भिक्षु ज्ञानालोक उनके सहयोगी भिक्षु कौशल बोधि, भिक्षु सुमन रतन ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने शांति के लिए…

Read More

अखिलेश बोले: बीजेपी राज में अराजकता को खुली छूट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में अराजकता को खुली छूट मिली हुई है। लूट, अपहरण, बलात्कार की शर्मनाक घटनाओं के साथ गरीबों के घरों पर राक्षसी बुलडोजर कहर ढा रहा है। किसानों को जीप से रौंदा जा रहा है। महिलाओं और मासूम बच्चियों के लिए उत्तर प्रदेश सर्वाधिक असुरक्षित प्रांत हो गया है। गृह मंत्रालय ही पदमुक्त अकर्मण्य डीजीपी का चयनकर्ता था। वहीं सबसे ज्यादा अव्यवस्था है। भाजपा सरकार के वसूलीतंत्र ने समूची पुलिस व्यवस्था को कलंकित कर रखा है। कानपुर…

Read More