लखनऊ। अरबों रुपये की जमीन का धोखाधड़ी करके बेचने के मामले में बुधवार को सीबीआई ने भूमाफिया अशोक पाठक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वक्फ की जमीन को करीब 45 करोड़ रुपये में हेराफेरी कर पाठक ने बेच डाला था। यह मामला 2016 का बताया जा रहा है। भूमाफिया पाठक के खिलाफ इससे पहले राजधानी के हनुमान मंदिर परिसर में अवैध रूप से दुकानें बनवाने का मामला भी दर्ज किया जा चुका है।
Read MoreCategory: MainSlide
सैनिकों को श्रीलंका नहीं भेजेगा भारत
कोलंबो। भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत अपने सैनिकों को श्रीलंका भेजेगा। साथ ही, उच्चायोग ने कहा कि द्वीपीय राष्ट्र के लोकतंत्र, स्थिरता तथा आर्थिक सुधार का भारत पूरी तरह से समर्थन करता है। इससे एक दिन पहले, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच पर वायरल उन खबरों को ‘‘फर्जी और बिल्कुल गलत’’ करार दिया था, जिनमें श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्यों के भारत भाग जाने का दावा किया गया था। महिंदा राजपक्षे…
Read Moreमान का अल्टीमेटम: 31 मई तक छोड़ दें अवैध कब्जे
डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमीनों पर कब्जा करने वालों के चेतावनी दे दी है। उन्होंने चेताया है कि कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने सरकारी और पंचायती जमीनों पर 31 मई तक कब्जा छोडऩे का अल्टीमेटम दिया है। सीएम मान ने साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि जमीनें न लौटाने पर मामले दर्ज किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाबी में ट्वीट किया कि वह सरकारी और पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों, चाहे वह राजनीतिज्ञ…
Read Moreमनसे नेता की धमकी: जला डालेंगे महाराष्ट्र
मुंबई। लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला है। मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बुधवार को कहा कि राज ठाकरे को एक पत्र मिला है जिसमें उनकी जान को खतरा है। पत्र उर्दू में लिखा गया है। मनसे नेता ने चेतावनी दी है कि अगर ठाकरे को कुछ हुआ तो वो महाराष्ट्र को जला देंगे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता बाला नंदगांवकर ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा लेटर मिला है। उन्होंने कहा कि पत्र…
Read Moreगर्मी से मिलेगी राहत: इस साल पहले आ रहा मानसून
नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। होली के बाद से ही तापमान में तेजी से इजाफा होने के चलते इस बार जल्दी ही गर्मी और लू का कहर देखने को मिला है। लेकिन इस झुलसाती गर्मी से लोगों को जल्दी ही राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मॉनसून थोड़ा पहले ही आ सकता है, जिससे दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल समेत कई राज्यों में लोगों को राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग की…
Read More