राहुल 14 को जायेंगे तमिलनाडु

चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को ‘पोंगल’ के दिन तमिलनाडु का दौरा करेंगे जहां वह ‘जल्लीकट्टू’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकडऩे एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और…

Read More

कर्नाटक में बढ़ेगी मंत्रियों की संख्या: होगा विस्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 13 जनवरी को होने की संभावना है और इसमें शामिल होने वाले नए मंत्रियों की सूची शाम को जारी की जाएगी।मुख्यमंत्री ने हालांकि सात नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का संकेत दिया, लेकिन किसी भी मौजूदा मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाए जाने को लेकर कुछ खुलकर नहीं कहा।येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ अगर सब कुछ निर्धारित चीजों के तहत रहा, तो मैंने नए मंत्रियों को कल शाम चार बजे शपथ दिलवाने…

Read More

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। यूपी सरकार ने मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पुलिस अधीक्षक-परिसहाय राज्यपाल डा. अभिषेक महाजन को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान-लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक-नगर गाजियाबाद अभिषेक वर्मा को परिसहाय राज्यपाल, लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक-शाहजहांपुर निपुण अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर-गाजियाबाद और पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान शैलेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में नई तैनाती दी गई है।

Read More

देश में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट

नई दिल्ली। देशभर में 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना कुल ऐक्टिव केस घटकर 2 लाख 20 हजार से कम रह गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में से सिर्फ 44त्न मामले अस्पतालों में हैं और 56फीसदी सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी कि देश में अब ऐसे सिर्फ…

Read More

इंडियन ऑयल शुरू करेगी तत्काल एलपीजी सेवा

विशेष संवाददता, लखनऊ। इंडियन ऑयल जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए तत्काल एलपीजी सेवा शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए सभी राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से कम से कम एक प्रमुख शहर / जिले का चयन करेगी। यह सुविधा एलपीजी एसबीसी (एकल बोतल सिलेंडर) उपभोक्ताओं के लिए होगी। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत, हम बुकिंग के समय से 30/45 मिनट के भीतर अपने उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह पहल, अभी भी अंतिम रूप दी जा रही है, आईओसीएल…

Read More