मंत्री टेनी को टिकैत ने बताया आतंकवादी

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों की मौत के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की और उनकी तुलना एक “आतंकवादी” से की।लखनऊ इको-गार्डन में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, “….. अगर कश्मीर के आतंकवादियों को आगरा जेल में बंद किया जा सकता है, तो किसानों का हत्यारा भी आतंकवादी है और उसे भी आगरा जेल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आशीष मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी हमारे…

Read More

बृहस्पति का शनि में प्रवेश: खुलेगी कई राशियों की किस्मत

फीचर डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का ज्योतिष में काफी महत्व होता है। एक राशि से दूसरी राशि में किसी ग्रह का प्रवेश करना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। 21 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति शनि की राशि मकर में करीब 12 साल बाद गोचर कर गये। गुरु इस राशि में करीब 13 महीने तक रहेंगे। गुरु का कुंभ राशि में गोचर इसके पहले 2009 में हुआ था। गुरु का गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित…

Read More

शिवराज का एलान: आदिवासियों के लिए हैरिटेज शराब

डेस्क। आदिवासी जनजातीग गौरव सप्ताह के समापन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि आदिवासियों को परंपरागत रूप से महुआ से शराब बनाने पर अब कोई रोक नहीं रहेगी। इसके लिए सरकार हैरीटेज शराब नीति को ला रही है जिसमें आदिवासियों द्वारा बनाई जाने वाली शराब दुकानों पर भी बिक सकेगी।

Read More

छग में और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

रायपुर। केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर पांच रुपए और डीजल पर 10 रुपए वैट की कटौती की थी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शासित राज्यों ने भी अपने-अपने स्तर पर वैट की कटौती की थी। हालांकि, कांग्रेस या विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले राज्यों में वैट कटौती में देरी की गई है। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के हिस्से के टैक्स की कटौती का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल पर 2 प्रतिशत और पेट्रोल पर एक प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है।…

Read More

बोले लालू: बिहार में शराबबंदी हुई फेल

नई दिल्ली। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को चिराग पासवान का साथ भाने लगा है। निकाय कोटे के एमएलसी चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इसमें क्या गलत हो गया है? ये लोकल बॉडी का चुनाव है, सबके साथ गठबंधन होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी भी है। हम सब एक साथ हैं। लालू प्रसाद सोमवार को पटना के लिए निकलने से पहले दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। वह मंगलवार को चारा घोटाले के मामले में पटना की सीबीआई अदालत में…

Read More