शिंदे की शिकयत: फोन नहीं उठाते, मिलते भी नहीं साहेब

डेस्क। शिवसेना में राजनीतिक दूरियां बन गई हैं, लेकिन नेताओं के बीच संवाद थमा नहीं है। गुरुवार को विधायक एकनाथ शिंदे कैंप ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम पत्र लिखा है। इस लैटर में उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में बात की है। उन्होंने शिवसेना सुप्रीमो से कहा कि वह कभी नेताओं की समस्याएं सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहे। तीन पन्नों के इस पत्र में उन्होंने हाल ही में हुए चुनाव पर भी चर्चा की है। शिवसेना नेता शिंदे कैंप की तरफ से मराठी में लिखे गए पत्र में…

Read More

पवार का निर्देश: संघर्ष के लिए रहें तैयार

मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार को हुई पार्टी की अहम बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सत्ता जाने के संकेत दिए हैं। वहीं, शिवसेना की मीटिंग में भी महज 12 विधायकों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। इधर, असम के गुवाहाटी में ठहरे एकनाथ शिंदे खेमे का संख्या बल लगातार बढऩा जारी है। खबर है कि उनके पक्ष में 49 विधायक खड़े हो गए हैं। इनमें शिवसेना के 42 और 7 निर्दलीय शामिल हैं। गुरुवार को एनसीपी की खास बैठक आयोजित हुई। इस…

Read More

सचिन वझे को नहीं मिली जमानत

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में गवाह बने आरोपी सचिन वझे को सीबीआई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि जब तक सुनवाई खत्म न हो जाए आरोपी से गवाह बने शख्स को भी हिरासत में रखा जाना चाहिए। स्पेशल जज एसएच ग्वालानी ने वझे की याचिका खारिज करते हुए कहा, ‘जो शख्स गवाह बन गया है और जिसे माफ भी कर दिया गया है उसपर भी कुछ शर्तें लागू होती हैं। सीपीसी की धारा…

Read More

सीएम योगी का एलान: 1 जुलाई से बीमारियों के खिलाफ अभियान

लखनऊ। इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और कालाजार जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ यूपी में 1 जुलाई से बड़ा अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ कई अन्य सम्बन्धित विभाग अपना योगदान देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम-9 के साथ बैठक के बाद इस बारे में विस्तृत रूप से कार्ययोजना सामने रखी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। सीएम ने बताया कि पहले प्रदेश के 38 जिलों तक अभियान सीमित था लेकिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग बीमारियों के प्रकोप को…

Read More

बोले आजम-अब्दुल्ला: ऐसे चुनाव से क्या फायदा

रामपुर। यूपी में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने दोनों जगहों पर प्रशासन और पुलिस को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। रामपुर में तो सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने यहां तक कह दिया कि ऐसे चुनाव से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में वोट देने के लिए दो आईडी दिखाने का नियम लागू कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने उनके आरोपों की पुष्टि नहीं की। उधर, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के…

Read More