नूपुर का समर्थन करने पर रेता गला

डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने 10 दिन पूर्व नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट लिखा था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो शख्स तलवार लेकर अपना जुल्म कबूल करते दिख रहे हैं। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल ने 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया था। उन्हें उसी दिन से धमकी मिलने लगी…

Read More

फडणवीस पहुंचे दिल्ली: सरकार बनाने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि फडणवीस ने नड्डा को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों से अवगत कराया और पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की। खबरों की मानें तो भाजपा राज्य में फिर एक बार सरकार बनाने की तैयारी में है। सभी भाजपा विधायकों को अगले 24 घंटों में मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया और…

Read More

युवा मंच ने की ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की मांग

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत शासकीय व अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। लेकिन विडंबना यह है कि करीब 2200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियमावली में संशोधन के बाद पहली बार16 सौ से ज्यादा पदों पर लोक सेवा आयोग द्वारा की गई भर्ती में महज 36 शिक्षकों को चयनित किया जा सका। इसी तरह प्रदेश के 4500 अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शासन के निर्देश के बावजूद प्रबंधकों द्वारा अधियाचन प्रेषित न करने के नाम पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड…

Read More

डिंपल ने भंडारा का किया शुभारंभ: बांटा प्रसाद

लखनऊ। मंगलवार वीरवर हनुमान जी के विशेष दिन आज विक्रमादित्य मार्ग स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर के निकट सुश्री पायल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी किन्नर महासभा की ओर से भण्डारे का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने श्री हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना, आरती एवं भोग लगाकर भण्डारे का शुभारम्भ प्रसाद वितरित कर किया। मंदिर के पुजारी श्री लालता प्रसाद शुक्ल ने विधिवत पूजन कराया। भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञातव्य है, लखनऊ में हनुमान जी के मंदिरों में…

Read More

महिला अधिकारों के मार्ग पर भारत दिखा रहा आगे की राह: स्मृति इरानी

डेस्क। पश्चिमी देशों में गर्भपात पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ सोशल मीडिया और सडक़ों पर चिंतित करने वाले विरोध प्रदर्शनों व हंगामे के बीच, गर्भावस्था की समाप्ति पर भारत का उदार रुख बहुत सुकून देने वाले देश के रूप में है। व्यावसायिक सरोगेसी पर रोक और शादी के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र को बराबर करने के प्रस्ताव के साथ, भारत प्रजनन स्वायत्तता की रक्षा करने वाले अग्रणी देशों में शामिल है। भारत की संवैधानिक लोकनीति, अनुच्छेद 21 के माध्यम से व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध…

Read More