कमलनाथ का दावा: एमपी में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

सतना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनायेगी। कमलनाथ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की जनता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से खुश नही है लिहाजा वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनायेगी। कमलनाथ ने पूर्व बसपा सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होने आये थे। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रदेश…

Read More

बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए तय किए नाम

लखनऊ। यूपी होने जा रहे शिक्षक- स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिया है। छह सीटों में से कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को मौका मिल सकता है। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृजबहादुर उपाध्याय में से तीन नाम पर लग लगती है मुहर। भाजपा पांच सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। माना जा रहा हें कि…

Read More

बोले जयराम: भारत जोड़ो यात्रा एक मूवमेंट है

शामली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने पहली बार विचारधाराओं की लड़ाई को पहचाना है और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से आज विचारधारा की वह लड़ाई लड़ी जा रही है, जो कई साल पहले लड़ी जानी चाहिए थी। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जाने वाली अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘विभाजनकारी’ विचारधारा से मुकाबले का जरिया करार देते हुए कहा कि यह यात्रा कोई ‘इवेंट’…

Read More

यूपी से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: कैदियों को छूट देने में क्या किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से राज्य में कैदियों को सजा में छूट का लाभ देने के लिए अब तक उठाए गए कदमों के बारे में विवरण देते हुए अपनी व्यक्तिगत क्षमता के तहत एक हलफनामा दाखिल करने को कहा। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य से यह जानकारी देने को भी कहा कि प्रत्येक जिले की जेलों में कितने दोषी हैं, जो समय पूर्व रिहाई के पात्र हैं। पीठ में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा भी शामिल थे। पीठ…

Read More

विदेशी विवि को परिसर के लिए यूजीसी से लेनी होगी परमीशन

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने के लिए यूजीसी से मंजूरी लेनी होगी, प्रारंभ में इन्हें 10 साल के लिये मंजूरी दी जायेगी तथा उन्हें दाखिला प्रक्रिया, फीस ढांचा तय करने की छूट होगी। कुमार ने यूजीसी (भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों का परिसर स्थापित करने एवं परिचालन करने) संबंधी नियमन 2023 पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान यह बात कही। कुमार ने कहा, ‘‘ भारत में परिसर स्थापित करने वाले…

Read More