उप्र में भाजपा की सरकार तो होगा राज्य के चप्पे चप्पे का विकास :अमित शाह

amit shahबहराइच फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उप्र के बहराइच में ग्यारहवीं शताब्दी में मुस्लिम आक्रमणकारी सैयद सालार मसूद गाजी को उसके समस्त सेना सहित खत्म करनेवाले देश के महान सपूत राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और इस उपलक्ष्य पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने देश के युवाओं से राजा सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि जो अपने वीर पुरखों को याद नहीं करतेए वह इतिहास नहीं बना सकते।
स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति की आड़ में देश में वोट बैंक की खातिर राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने की राजनीति पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में नारे लग रहे कि-भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी,जंग रहेगी। भारत तेरे टुकड़े होंगें, अफल हम शर्मिन्दा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, जैसे देश विरोधी नारों से क्या देश का कोई नागरिक सहमत हो सकता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा देश की संसद सबसे बड़ी पंचायत है, वहां इस मुद्दे पर बहस होनी है, मैं सभी पार्टियों से मांग करता हूँ कि वह स्पष्ट करें कि वह इन देशविरोधी नारों से समर्थन में हैं या विरोध में। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत की बर्बादी के लगाए गए नारे स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति है या फिर राष्ट्रद्रोह। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी इन राष्ट्र विरोधी नारों का विरोध करते हैं तो उन्हें वोट बैंक के लिए निचले स्तर की राजनीति का परित्याग करके सार्वजनिक रूप से कड़े शब्दों में इसकी निंदा करनी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश अपने लाखों वीर सपूतों की क़ुर्बानी से आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश को तोडऩेवाली ताकतों का समर्थन करने वालों को जनता की अदालत में जवाब देना पडेगाए यह देश ऐसे लोगों को कभी माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इन देशद्रोही नारों की कड़ी निंदा करती है और देश के संविधान और कानून के मुताबिक इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने उप्र को राजनीतिक रूप से संवेदनशील बताते हुए कहा कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव में तो अभी थोड़ा समय बाकी है लेकिन प्रदेश की जनता ने राज्य में भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक देश के कितने राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए कहाँ से कहाँ पहुँच गए लेकिन उत्तर प्रदेश भरपूर प्राकृतिक संसाधनोंए मेहनतकश किसान और मेधावी छात्रों के बावजूद विकास के दौर में काफी पीछे छूट गया है।