कोरोना मीटर: आंकड़ा 12 लाख की ओर बढ़ा

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख पार कर गई। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 681 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 27,497 हो गई।मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,18,043 मामले हो गई।भारत में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार पहुंच गए हैं।देश में अभी 3,90,459 मरीजों का इलाज जारी है और 7,00,086 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक मरीज देश से बाहर चला गया है।कुल मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।आंकड़ों के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अभी तक देश में 1,40,47,908 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 2,56,039 नमूनों की जांच रविवार को ही की गई।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 681 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 258 महाराष्ट्र के लोग थे। इसके बाद कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 15, बिहार में नौ, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में आठ-आठ, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, हरियाणा तथा ओडिशा में पांच-पांच, असम में चार, झारखंड में तीन, केरल में दो और गोवा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।कोविड-19 से अभी तक 27,497 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,854 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,628, तमिलनाडु में 2,481, गुजरात में 2,142, कर्नाटक में 1,331, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,112, मध्य प्रदेश में 721, आंध्र प्रदेश में 642, राजस्थान में 559 और तेलंगाना में 415 लोगों की मौत हुई।हरियाणा में कोविड-19 से 349, पंजाब में 254, जम्मू कश्मीर में 244, बिहार में 217, ओडिशा में 91, असम में 57, उत्तराखंड में 52, झारखंड में 49 और केरल में 42 लोगों ने जान गंवाई।