हैप्पी क्रिसमस- मेरी क्रिसमस: उपहार देकर सांता ने बांटी खुशियां

50

नई दिल्ली। प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस पूर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रात से ही हैप्पी क्रिसमस- मेरी क्रिसमस से बधाइयों का सिलसिला जारी है। देश के सभी शहरों में लोगों ने क्रिसमस ट्री सजाया है। सांता दूसरों को उपहार देकर जीवन में देने का सुख हासिल करने का संदेश दे रहे हैं। गोवा में भारत के सबसे बड़े चर्च सी कैथेड्रल में क्रिसमस के मौके पर खास आयोजन किये गये हैं। वेटिकन सिटी में मिडनाइट मास का आयोजन किया गया। इसके लिये हजारों लोगों ने चर्च में एकत्रित होकर प्रार्थना की। पोप फ्रांसिस ने बेबी जीसस की मूर्ति को चूमकर सभी से अपने संदेश में लोगों उनकी सादगी अपनाने की अपील की। दुनियाभर में क्रिसमस के अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। इजरायल में क्रिसमस परेड का आयोजन किया गया।