दाऊद का खास गुर्गा रियाज गिरफ्तार

dawood-ibrahimमुंबई। इंडोनेशिया के बाली में छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दाऊद के खास गुर्गे रियाज भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रियाज को छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग जाने वाली फ्लाइट पकडऩे की फिराक में था। जांच में पता चला कि वह इन फर्जी पासपोर्ट पर कई बार विदेश यात्रा कर चुका था। छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद से ही आइबी अंडरवल्र्ड से जुड़े हर शख्स पर कड़ी नजर रख रही है। मुंबई पुलिस से जुड़े खास सूत्र ने बताया कि हो सकता है कि हो सकता है कि भाटी राजन की गिरफ्तारी के बाद दाऊद के खास गुर्गों की कोई मीटिंग होने वाली हो और वो उसमें हिस्सा लेने जा रहा हो। माना जाता है कि रियाज भाटी मुंबई में दाऊद के हवाला का सारा कारोबार देखता है। वह पेशे से बिल्डर है। इससे पहले उसका नाम 2007 और 2008 में खंडाला में हुई फायरिंग, 2009 में मलाड में जबरन जमीन कब्जा करने जैसे मामले में सामने आ चुका है। बुधवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है। जहां से उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।