ऑल्टो के नीचे लटकती मिली नग्न महिला

crime
उरई। कानपुर से उरई की तरफ आ रही एक ऑल्टो 800 कार के नीचे फंसी नग्न महिला को देखकर कालपी हाइवे पर हड़कम्प मच गया। कालपी के मुन्ना फुलपावर चौराहे पर जैम लगने से पुलिस को देखकर कार सवार एक महिला व चालक ने दौड़ लगा दी। जबकि नशे में धुत एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को कानपुर की तरफ से देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे एक बगैर नम्बर की ऑल्टो 800 कार उरई की ओर जा रही थी। इसी बीच भोगनीपुर के पास एक राहगीर ने कार के नीचे एक युवती को लटकते देख। इसपर उसने वहां मौजूद अन्य लोगों को जानकारी दी। हरकत में आये राहगीरों ने कार के पीछे वाहन लगा दिये तथा स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया।
तब तक कार कालपी के मुन्नाफुल पावर चौराहे पर पहुँच गयी। यहां भीषण जाम के चलते कार को काफी देर तक रूकना पड़ा। इसी दौरान वहां जाम हटवा रही पुलिस को देखकर चालक भयभीत हो गया और उसने कार को खड़ी कर दौड़ लगा दी। देखते ही देखते कार में बैठी महिला भी भाग खड़ी हुई। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस ने कार के समींप पहुँची, तो उसमें सवार एक व्यक्ति नशे की हालत में मिला। जिसे हिरासत में ले लिया। इधर, लोगों ने जब कार के नीचे देखा तो उसमें नग्न महिला लटकती नजर आयी, इससे देख हड़कम्प मच गया। बताया कि जब महिला को देखा गया, तब उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर कार को पलटा कर मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, हिरासत में लिया गया व्यक्ति बात करने स्थिति में नही था। समझा जा रहा है कि युवती को कार ने टक्कर मार दी होगी। जिससे वह कार के नीचे आ गयी और उसे में फंस गयी। फिलहाल, महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गयी है। कालपी पुलिस ने घटना की जानकारी भोगनीपुर पुलिस को भी दी है।