रोडवेज बसों की रफ्तार रहेगी काबू, लगेगी स्पीड कंट्रोल डिवाइस

volvo

लखनऊ। रोडवेज बसों की ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम ने स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में परिवहन निगम मु यालय से क्षेत्रों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। बसों में स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगाने का काम जल्द प्रारंभ होगा। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक स्पीड कंट्रोल डिवाइस के जरिए वॉल्वो बसों की अधिकतम स्पीड 75 किमी और साधारण बसों की 65 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की जाएगी। स्पीड कंट्रोलर बसों के एक्सिललेटर में लगाया जाएगा। ताकि स्पीड कंट्रोल डिवाइस के जरिए निर्धारित गति के बाद रफ्तार न बढ़ सके। बताते चलें कि परिवहन निगम मु यालय में स्थापित सेंट्रल कंट्रोल कमांड सेंटर में रोजाना बसों के ओवरस्पीडिंग के बहुत सारे मामले पकड़ में आ रहे हैं। यहीं नहीं एक ही चालक एक दिन में 13-13 बार ओवरस्पीडिंग करता पाया गया। बीते दिनों दो बार वॉल्वो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में भी घटना के प्रमुख कारणों में ओवरस्पीड की बात सामने आई थी। वॉल्वो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान इनकी रफ्तार 85 से 90 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। ओवरस्पीडिंग से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ही बसों में स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगाया जा रहा है।