एटा में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, अपराधी फरार

rape1
एटा। यूपी में महिलाओं के साथ रेप की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दिनोंदिन महिलाओं के साथ छेडख़ानी सहित अन्य प्रताडऩा की खबरें बढ़ती जा रही हैं। यूपी सरकार के युवा मुखिया अखिलेश यादव के तमाम प्रयासों के बाद भी इस तरह की शर्मनाक घटनाओं ने यूपी को रेप के मामलों में सबसे ऊपर रख दिया है।
ताजा मामला एटा का है। यहां एक महिला का नौ व्यक्तियों ने एटा जिले में कोतवाली राजा का रामपुर के लुहारी गवी गांव से अपहरण कर लिया और फिर कई दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इस दुष्कर्म के बाद जब मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो पीडि़ता ने एक स्थानीय अदालत की शरण ली जिसने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आशिक नामक व्यक्ति ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली राजा का रामपुर थाना मामले को देख रहा है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली राजा का रामपुर थाना के प्रभारी देवेन्द्र शंकर पांडे ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में जमशेद नामक व्यक्ति ने तीन साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कई दिन तक बलात्कार किया। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।