किंग खान को लेकर गर्मा गयी देश की राजनीति

Shahrukh-Khan 1मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की टिप्पणी के बाद देश में एक बार फिर राजनीति गर्मा गयी है। असहिष्णुता मामले पर योगगुरु रामदेव ने अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। रामदेव ने कहा है कि शाहरुख खान को पद्मश्री मिलने के बाद की कमाई लौटा देनी चाहिए।
शाहरुख का बचाव करते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि भाजपा के कुछ सदस्यों को अपनी जुबान काबू में करने और शाहरुख के बारे में अपशब्दों का उपयोग बंद करने की जरुरत है। वह राष्ट्रीय हस्ती हैं और हमें उनपर गर्व है। देश में बढ़ रही असहिष्णुता के मामले पर शाहरुख खान की टिप्पणी के दो दिन बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहरुख खान को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। एक अन्य विवादित टिप्प्णी में भाजपा सांसद ने कहा कि शाहरुख खान को याद रखना चाहिए कि यदि देश की हिंदू उनकी फिल्मों का बहिष्कार कर दे, तो उन्हें सड़कों पर घूमना पडेगा। भाजपा नेता कैलाश विजवर्गीय द्वारा भी शाहरुख के खिलाफ कल कई ट्वीट किए जाने के बाद विवाद शुरु हुआ जिसमें उन्होंने शाहरुख को राष्ट्र विरोधी बताया और कहा था कि शाहरुख रहते भारत में हैं, लेकिन उनकी आत्मा पाकिस्तान में है। हिन्दुत्व वादी नेता साध्वी प्राची ने कल शाहरुख को पाकिस्तानी एजेंट करार दिया था।
असहिष्णुता मामले पर योगगुरु रामदेव ने अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। रामदेव ने कहा है कि शाहरुख खान को पद्मश्री मिलने के बाद की कमाई लौटा देनी चाहिए। मालूम हो कि अपने 50वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने देश में असहिष्णुता के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही थी। उन्होंने पुरस्कार लौटाने वालों को साहसी बताते हुए कहा था कि प्रतीकात्मक रूप से वो भी अपना पुरस्कार लौटाने में हिचकेंगे नहीं।