पीएम मोदी बोले: सबका विकास, सबका न्याय है सरकार का मूलमंत्र

pm modiनई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका न्याय उनकी सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा आम लोगों को न्याय देने के लिए लोक अदालतों को मजबूत करने की जरूरत है। नेशनल लीगल सर्विस ज्यूूूडीशियल अथॉरिटी के सेमिनार में कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है कि आम लोग खास तौर से देश की गरीब जनता को सरकारी संस्थाओं के बारे में जानकारी हो। ये जिम्मेदारी सभी संस्थाओं की है,और उन्हें ये एहसास होना चाहिए कि गरीबों के कल्याण के बगैर देश सही माएनों में तरक्की नहीं कर सकता है।पीएम ने कहा साथ, विकास और न्याय एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लोगों को न्यायिक प्रक्रिया से जोडऩे की जरूरत है। खासतौर से गरीब जनता बहुत सी न्यायिक प्रक्रिया से अंजान है वो लोग कानूनी दांवपेच को नहीं समझ पाते हैं और न्याय से मरहूम हो जाते हैं।