हमलों के गुनहगारों की खोज हुई तेज: तीन संदिग्ध गिरफ्तार

paris-charlie-attackपेरिस। बर्बर आतंकी हमले को अंजाम देने वालों की धरपकड़ में लगी सुरक्षा एजेंसियों ने बेल्जियम के ब्रसेल्स से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए संदिग्धों में एक फ्रांस का ही नागरिक है। पेरिस सीरियल आतंकी हमलों में 129 लोगों की मौत हुई है और करीब 352 लोग घायल हुए हैं। इनमें तकरीबन 99 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुनियाभर में हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद ने इसे बर्बर आतंकी हमला बताया और कहा है कि फ्रांस अपनी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई जारी रखेगा। आतंकी संगठन आईएस ने इन हमलों की जि़म्मेदारी ली है। पेरिस पुलिस दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर हमले की जांच कर रही है। पेरिस प्रशासन को मदद देने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भी पेरिस पहुंच रही है। इस टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा दूसरे जांच अधिकारी शामिल हैं। वहीं, दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों ने इस हमले की निंदा कि है, जबकि सीरिया ने कहा है कि फ्रांस की गलत नीतियों की वजह से उसे ये हमला झेलना पड़ा है। वहीं, पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को दुनिया के अलग अलग शहरों में लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी जा रही है। पेरिस, बर्लिन और लंदन में लोगों ने पेरिस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर और फूल अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। विश्व के अलग-अलग देशों ने भी अपनी ऐतिहासिक इमारतों और धरोहर को को फ्रांस के रंग में रंग दिया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया का ओपेरा हाउस और ब्राजील की जीसस क्राइस्ट का स्टैचू भी शामिल है।
एजेंसियां