धनुष मिसाइल का परीक्षण सफल

DRDO_Logoनेशनल डेस्क। भारत ने ओडिशा के समुद्र तट से नौसेना के एक जहाज से परमाणु सक्षम धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो 350 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सतह से सतह पर मार करने वाली धनुष मिसाइल का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में आईएनएस सुभद्रा से किया गया। पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण यह भारत की घरेलू तकनीक से निर्मित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक ने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा क्योंकि मिसाइल सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकी।
एजेंसियां