संविधान संशोधन पर मुलायम हुए फायर

Mulayam 11 octनई दिल्ली। लोकसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर बरसे। मुलायम सिंह ने कहा कि हम अंबेडकर साहब को प्रणाम करते हैं कि उन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि आज लोग अपनी सुविधा के अनुसार इसे बदलते हैं। हम ये पूछना चाहते हैं कि इस सदन में क्या अंबेडकर और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद से ज्यादा काबिल लोग आ गए हैं जो हमेशा संविधान में संशोधन किये जा रहे हैं। हम ये कहते हैं कि अनावश्यक रूप से इस संविधान को बदला नहीं जाए।